
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
गाँव डकरावर कलां में आयोजित स्वागत समारोह की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौर द्वारा की गई,सफल संचालन बलियाखेड़ी ब्लाक अध्यक्ष बलकार सिंह द्वारा किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारीयों द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके एवं विधार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना करके किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौर ने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य समस्त वित्तविहीन विद्यालयों एवं शिक्षकों के हितों की रक्षा करते हुए समाज को ईमानदारी के साथ शिक्षित करने का रहा है हमें गर्व है अपने मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर जो सिमित संसाधनों में अच्छी शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मोहन मिश्रा ने कहा कि हमारे मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ का प्रत्येक साथी अपने विद्यालय को बहुत ही कर्मठता,सच्ची लगन के साथ संचालित कर रहा है, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालय को अपना समझते हुए सभी को साथ लेकर चलें,

जिला अध्यक्ष विकास पंवार ने ब्लाक रामपुर मनिहारान में स्वागत समारोह आयोजित करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद सहारनपुर के समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों ने सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है उसको पूरी ईमानदारी सच्ची लगन के साथ जनपद के सभी अधिकारियों एवं समस्त शिक्षक साथियों के साथ समन्वय स्थापित करके शिक्षा को और बेहतर बनाने हेतु प्रयास करके निभाने का प्रयास करूंगा जनपद के समस्त शिक्षकों एवं विद्यालयों के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान कराने का भरसक प्रयास करूंगा,हमारा उद्देश्य सभी का सम्मान करते हुए जनपद के समस्त बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का रहेगा,आज ब्लाक रामपुर मनिहारान के शिक्षक साथियों द्वारा मेरे साथ साथ समस्त ब्लाक एवं तहसील अध्यक्षों और जिला कार्यकारिणी को सम्मानित करने पर आप सभी सम्मानित साथियों का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं, स्वागत कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को बहुत ही भव्य रुप में मनाने में सहयोग करने वाले विशेष सैनी जी प्रबंधक राइज इंग्लिश एकेडमी उसंड एवं अशोक राणा जी प्रबंधक संकल्प शिक्षा निकेतन सोना अर्जुन पुर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, इसके अलावा ब्लॉक एवं तहसील अध्यक्षों जनपद इकाई ब्लाक के समस्त विद्यालय संचालकों को भी स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में यामीन इदरीसी,रमाकांत शर्मा,कांता सैनी, रीता रानी,रीतु शर्मा, शालिनी जी, सीता भारद्वाज,सुनीता सैनी,श्रीपाल रोहिला,मेघराज सिंह, जसवीर सैनी, किशोर सैनी, बाबूराम,महेंद्र सिंह,धीर सिंह, रणवीर सिंह,आदि शिक्षक शिक्षिकाओं सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
