
दरधा नदी को अतिक्रमण किए लोगों को जिला पदाधिकारी ने दिया सख्त चेतावनी।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति अलंकृता पांडे के निर्देश पर पटना -गया मुख्य सड़क स्थित दरधा नदी पुल के दोनों किनारों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
वहीं निरिक्षण के क्रम में पाया गया कि आम लोगों द्वारा पुल के नीचे बड़ी मात्रा में कूड़ा कचरा फेका गया है,जिससे नदी क्षेत्रों की स्वच्छता एवं पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। जिला पदाधिकारी ने नदी को स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु सम्बंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किया है।
जिला पदाधिकारी ने बताई कि निर्गत आदेश के आलोक में सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को सफाई एवं निरिक्षण नगर परिषद् की टीम द्वारा कराने एवं साफ सफाई अभियान चलाया जाना है। उन्होंने बताई कि आज नदी क्षेत्र से कूड़ा कचरा चिन्हित स्थानों से हटाया गया। स्वच्छता अभियान का नेतृत्व अनुश्रवण जिला परियोजना पदाधिकारी,नमामी गंगे,अमित कुमार ने किया।
वहीं उन्होंने बताई कि निरिक्षण के क्रम में पाया गया कि नदी के किनारे खाली भू भाग पर कुछ लोगों द्वारा अबैध रुप से गिट्टी एवं अन्य सामग्री गिराकर अतिक्रमण कर व्यवसायिक किया जा रहा है। जिसे सम्बंधित व्यक्तियों को सख्त निर्देश जारी कर अभिलम्ब सामग्री हटाने का आदेश दिया गया है। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए बताई कि नदी किनारे किसी प्रकार का गिट्टी, छड़ अथवा अन्य सामग्री पाएं जाने पर विधिसम्मत कारवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं नदी स्वच्छता के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील किया है कि नदियों एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।
