
पुलिस ने जबाबी फायरिंग कर अपराधी को पैर में मारी गोली,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज।
जहानाबाद -जिले से एक बड़ी ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपरेशन लंगड़ा के तहत् अपराधी को जबाबी कारवाई में पैर में गोली मार घायल कर,सदर अस्पताल में इलाज हेतु लाया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज जारी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की रात्रि करीब एक बजे दीपक हत्या कांड का मुख्य आरोपी बिटु कुमार उर्फ रावन को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में नगर थाना की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत जब आरोपी बिटु उर्फ़ रावन से हथियार के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने घोषी थाना क्षेत्र के नहर के पास छिपा कर रखने की बात कही। फलस्वरूप घोषी थाना के सहयोग से छिपाकर रखा गया हथियार की बरामदगी हेतु नहर पर गया, तो पुलिस को दो जगहों पर चकमा देने का कार्य किया, जिसपर जब कड़ाई से पूछताछ किया गया तो तीसरे स्थान पर एक झाड़ी में रखा हथियार को निकाला, और पुलिस को चकमा देते हुए पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी,और भागने का प्रयास किया, हालांकि गोली घोषी थाना की गाड़ी पर लगी,

फलस्वरूप पुलिस ने जबाबी कारवाई करते आत्मरक्षार्थ गोली मारी,और आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे आरोपी घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी बिटु उर्फ़ रावन को घायलावस्था में सी एच सी घोषी लाया गया,और प्राथमिक उपचार के उपरांत सदर अस्पताल लाया गया है, जहां अभी इलाज जारी है।

यहां यह बता दें कि बीते सोमवार की रात्रि भेलावर थाना क्षेत्र के ग्राम चातर निवासी दीपक कुमार को डेड़सैया के पास अपराधी ने गोली मारी फलस्वरूप मौत हो गई थी।जिसपर मृतक के परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने को लेकर अस्पताल में काफी बबाल किया गया था।इसी घटना में बिटु उर्फ़ रावन मुख्य आरोपी था।
