कर्ज वापस करने के बहाने महिला को बुलाकर किया रेप, हत्या करने की कोशिश

Breaking news

रांची: झारखंड में दुष्कर्म की घटनाएं रुक नहीं रहीं। दुमका और पलामू के बाद अब अब राज्य के गढ़वा जिले में एक महिला से रेप की वारदात सामने आई है। पीड़िता बिहार के पटना की रहने वाली है। युवती को जान से मारने की कोशिश भी की गई। युवती ने साहस दिखाया और उसकी जान बच गई। इसके बाद पीड़िता ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।