
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के गांव चकवाली मिर्जापुर मार्ग एक लगभग पचास वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का पानी में भीगा हुआ शव मिला तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव की कोई पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया है।
