संस्थान एम.आई.टी., मुजफ्फरपुर एवं इन्फो इरा सॉफ्टवेर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड , पटना के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

Breaking news News बिहार बिहार

इस अवसर पर कंपनी की ओर से CEO राहुल राज एवं HR Manager अंजलि सिन्हा संस्थान में उपस्थित हुए

MoU हस्ताक्षर से पूर्व दोनों अतिथियों द्वारा सत्र 2022–26 के Information Technology, Electronics & Communication Engineering तथा Biomedical & Robotics Engineering के छात्रों के लिए एक वर्कशॉप आयोजित की गई। इस वर्कशॉप में HR मैनेजर अंजलि सिन्हा ने कंपनी की कार्यप्रणाली, करियर अवसरों एवं इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इसके उपरांत, CEO राहुल राज ने छात्रों को आधुनिक तकनीकों जैसे Machine Learning एवं Artificial Intelligence के बारे में जानकारी देते हुए उनके भविष्य एवं करियर संभावनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही यह भी बताया गया कि शीघ्र ही कंपनी द्वारा संस्थान में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ मिथलेश कुमार झा ने कंपनी से आए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह MoU संस्थान एवं उद्योग के बीच सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा छात्रों के लिए प्रशिक्षण, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट के नए अवसर प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रभारी दीपक कुमार चौधरी, प्रो. विजय कुमार सहित अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित थे।