बिहार ग्रामीण बैंक शाखा शकूराबाद,प्रबंधक ने जीवन ज्योति योजना के तहत् लाभुक के पुत्र को भुगतान किया राशी।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -प्रख॑ड क्षेत्र स्थित बिहार ग्रामीण बैंक शाखा शकूराबाद में उस वक्त सभी का विश्वास तथा खुशी महसूस हुआ,जब शाखा प्रबंधक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत् लाभुक को दो लाख रुपए की राशि प्रदान किया।
शाखा प्रबंधक शिव किर्ति ने बताया कि लाभुक शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़ौना निवासी बैजन्ती देवी की बिहार ग्रामीण बैंक शाखा शकूराबाद में पूर्व से खाता संचालित था।वर्ष 2024 में केंद्र सरकार के आवाहन पर लाभुक बैजन्ती देवी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना कराई थी।जिनकी मृत्यु बीते दो माह पूर्व हो गई थी। लाभुक के पुत्र विकास कुमार को आवश्यक कागजात की जांच पड़ताल के उपरांत आज बुधवार को लाभुक स्व बैजन्ती देवी के पुत्र विकास को दो लाख रुपए का बीमा राशि का भुगतान किया गया।
इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक कुमार कौशिक, मुख्य प्रबंधक मयंक सिन्हा, एवं वरीय प्रबंधक लौकेश कुमार उपस्थित रहे।
वहीं शाखा प्रबंधक शिव किर्ति ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बहुत ही सुलभ एवं लाभकारी योजना है,इस योजना का लाभ हर खाताधारी को लेने की आवश्यकता है, ताकी समय आने पर भविष्य में परिवार को सहायता प्राप्त हो सके।
वहीं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ मिलने की खबर से आम लोगों ने काफी खुशी जाहिर किया।