
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में चल रहा बहुत दिनों से जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए लुका छिपी का खेल आज गुरूवार को समाप्त हो गया। अभिषेक रंजन उर्फ सोनू राधे जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर निर्विरोध निर्वाचित होते ही लोगों में खुशी का माहौल उत्पन्न हो गया।
यहां यह बता दें कि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पद पर मखदुमपुर भाग -1 से निर्वाचित सदस्य रानी कुमारी पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था,जो चर्चा के उपरांत रानी कुमारी से कुर्सी छीन ली गई थी।

आज गुरूवार को जिला परिषद कार्यालय में उप विकास आयुक्त सह कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बुलाई गई जिला परिषद अध्यक्ष पद चुनाव में, अभिषेक रंजन उर्फ सोनू राधे को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।सोनु राधे जहानाबाद भाग -1 से जिला परिषद सदस्य हैं। इनके निर्वाचित होने पर खुशी जाहिर करते हुए मखदुमपुर भाग 2 के जिला परिषद सदस्या सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष संगीता कुमारी ने बताई कि कुल 13 सदस्य में आज की चुनाव में 11 सदस्य उपस्थित रहे, और सभी सदस्यों के सहमती से अभिषेक रंजन उर्फ सोनू राधे को अध्यक्ष के लिए चुने गए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चुकी बहत कम समय बचा हुआ है, फिर भी सभी के सहयोग से विकास की गति तेजी के साथ जिले में किया जाएगा।

वहीं अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर बहुत लोगों ने खुशी जताई और बधाई दी।
