
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट
जहानाबाद -जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अपराधियों को गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में जिले के टाॅप 10 में शामिल 25 हजार रुपए का इनामी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफल रहा।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 घोषी संजीव कुमार कुमार ने बताया कि बीते रात्रि घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम सुजातपुर निवासी कई कांडों में संलिप्त, जिले के टाॅप 10 में शामिल 25 हजार रुपए का इनामी अपराधी पप्पु यादव उर्फ पि॑टु यादव को एस टी एफ एवं थाना की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। वहीं उन्होंने बताया पप्पु यादव पूर्व में भी हत्या, आर्म्स एक्ट, हत्या करने का प्रयास जैसे कई संगीन मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल घोषी थाना कांड संख्या 621/25 में फरार चल रहा था।
सरकार द्वारा पप्पु यादव पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर बीते रात्रि एस टी एफ एवं थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया, उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
