बीडीओ की पत्नी मौत मामले में आरोपी कथित प्रेमिका दारोगा अन्नू गिरफ्तार, जांच में आया नया मोड़

Breaking news News बिहार

मुजफ्फरपुर।

मुजफ्फरपुर में बीडीओ की पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी बीडीओ की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी कथित प्रेमिका और सब-इंस्पेक्टर अन्नू कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले की जांच नए मोड़ पर पहुंच गई है।

पुलिस के अनुसार अन्नू कुमारी मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के सुरसंड की रहने वाली हैं और वर्तमान में बेगूसराय जिले के एक थाने में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। पुलिस टीम ने उन्हें सीतामढ़ी के सुरसंड से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

  • जांच के दायरे में सीडीआर और डिजिटल साक्ष्य

अब जांच एजेंसियां आरोपी बीडीओ और अन्नू कुमारी के बीच संबंधों की गहन पड़ताल कर रही हैं। इसके लिए दोनों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्य और अन्य अहम पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम को जोड़ने में जुटी है।