
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट
जहानाबाद – जिले से एक अजीबोगरीब तथा चौंकाने वाली मामला सामने आया है, जहां बारात आया दुल्हा बिना दुल्हन लिए बैरग वापस लौटने पर मजबूर हो गया।
घटना जिले के घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा मठ की है, जहां बीते रात्रि पटना से देवरा मठ बारात आई थी।बराती आया दुल्हा शराब के नशे में चूर था, तथा नशा इतना था कि दुल्हा खड़ा हो पाने में अस्मर्थ था। लड़की पक्ष के ग्रामीण ने बताया कि पटना से आया था बराती, दुल्हा शराब का इतना सेवन कर रखा था कि खड़ा हो पाना मुश्किल था।जब जयमाला के समय दुल्हा शराब के नशे में खड़ा नहीं हो रहा था,और डोल रहा था, तो दुल्हन ने साफ शादी से इंकार कर गई। शादी के इंकार होने पर बाराती वहां से भागने में ही उचित समझा। वहीं लड़की पक्ष के लोगों ने दुल्हा को करीब बारह घंटे तक बंधक बनाए रखा। वहीं मामले को किसी तरह लोगों ने सुलझाया,और बिना दुल्हन के दुल्हा वापस घर लौट गया।

