
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा नालंदा के पावापुरी में आयोजित श्यामल सिन्हा U -16 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज नवादा का मुकाबला शेखपुरा से हुआ। आज सुबह नवादा के कप्तान विक्रम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवरों में 268 रनों का स्कोर खड़ा किया। नवादा के कप्तान विक्रम ने 58 धरम कुमार ने एक बार फिर से 72 रन, मंटू कुमार ने 45 जबकि पृथ्वी ने 36 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया ।
गेंदबाजी करते हुए शेखपुरा के गेंदबाज अंकेश कुमार एवं आकाश ने तीन-तीन खिलाड़ियों को आउट किया जबकि आयुष ने दो विकेट लिए।
इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेखपूरा की पूरी टीम महज 36 ओवर में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

नवादा के स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शेखपुरा के किसी भी बल्लेबाजों को ठीक कर खेलने का मौका नहीं दिया शेखपुरा की तरफ से सचिन ने 25 जयेश ने 20 जबकि किसन ने 13 रन बनाए । नवादा के स्पिनर राज पांडे एवं वैभव राज शानदार तीन -तीन विकेट झटके जबकि अंकित ठाकुर ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। इस तरह से नवादा ने अपने दूसरे मुकाबले में शेखपुरा की टीम को 168 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। नवादा की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी विक्रम कुमार को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी नवादा के अध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा दी गई । नवादा का अगला मैच गया के खिलाफ खेला जाना है नवादा अगर गया को हरा देती है यह प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहती है तो मगध की चैंपियन होगी एवं क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगी। नवादा की इस लगातार दूसरी जीत पर शंकर की अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी उपाध्यक्ष रंजन सिंह सचिव राकेश कुमार संयुक्त सचिव सुरेश यादव कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडे क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव खिलाड़ियों के प्रतिनिधि मनीष गोविंद, चयनकर्ता श्यामदेव कुमार अजय कुमार दिनेश कुमार बबलू वर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
