
जिला में एल0 पी0 जी0 गैस की पर्याप्त उपलब्धता।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के समाहरणालय सभागार में वैवाहिक कार्यक्रम में एल पी जी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर अपर समाहर्ता (राजस्व), जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रेस-वार्ता में मीडिया कर्मियों को जिले में गैस आपूर्ति की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 19 गैस एजेंसी है। कुल एल0पी0जी0 गैस की बुकिंग 17917 है तथा अभी कुल 5766 एल0पी0जी0 गैस सिलेण्डर स्टाॅक है। जिलान्तर्गत आज 3663 एल0पी0जी0 गैस सिलेण्डर वितरण हेतु गैस ठेला भेण्डर के माध्यम से उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने हेतु भेजी गयी है। औसत डिलीवरी अवधि 4.10 है, डिलीवरी अवधि को और भी कम करने का निदेश दिया गया।

वैवाहिक कार्यक्रम के लिए रसोइया/केटरर्स को अपने वाणिज्यिक गैस का पंजीकरण संबंधित तेल कंपनियों को 5 से 7 दिनों के भीतर कराना होगा, तथा जिस व्यक्ति के घर विवाह समारोह आयोजित है, उसे शादी के कार्ड के साथ कितने गैस की आवश्यकता है एवं कितने व्यक्ति के आगमन से संभावित आकलन कर अनुमंडल पदाधिकारी को एक आवेदन देना होगा। इस आवेदन में आवश्यक वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की संख्या तथा कार्यक्रम में संभावित अतिथियों की संख्या का स्पष्ट उल्लेख करना होगा, ताकि वास्तविक जरूरत का सही आकलन किया जा सके।
वहीं अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर अतिथियों की संख्या का आकलन कर ,उसी के अनुसार संबंधित तेल कंपनी को निर्देशित किया जाएगा कि उपलब्धता के आधार पर विवाह के दिन आवश्यक वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
