
खिलाड़ियों ने अंडर 11, अंडर 13 एवं ओवरऑल चैंपियन मे तीनों ट्राफी पर जमाया कब्जा।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -बिहार राज्य के मोतिहारी जिले के सुगौली में हुई दिनांक 28 से 30 मार्च तक आयोजित तृतीय राज्य स्तरीय कैंडेट भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जहानाबाद के खिलाड़ी सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अंडर 11, अंडर 13 एवं ओवरऑल चैंपियन का तीनों ट्राफियां पर कब्जा जमाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इस बात की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी ने बताई कि खेलों इंडिया स्माॅल सेंटर, जहानाबाद के खिलाड़ियों ने कुल 20 पदक जीता और परचम लहराया।इस पदक मे स्वर्ण -7 ,रजत -7 एवं कांस्य -6 शामिल हैं।

इस दौरान लड़कियों ने 11 पदक जिसमें स्वर्ण -4 रजत -4, एवं कांस्य -3 पदक है। वहीं लड़कों ने कुल 9 पदक, जिसमें स्वर्ण -3 , रजत -3 एवं कांस्य -3 पदक है।
जिला पदाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी है,साथ ही साथ उन्होंने बताई कि बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तैयार करने वाले कोच, जिन्होंने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत एवं नियमित प्रशिक्षण एवं अनुशासन का परिणाम है, जिन्होंने छोटे छोटे बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण दिया, फलस्वरूप राज्य स्तर पर बच्चों ने परचम फहरा जिले का नाम रौशन किया है।

