पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी खोल भागा शराब कारोबारी, पुलिस महकमे में मची हड़कंप।

Breaking news News बिहार

काको मंडल कारा में ले जाने के दरम्यान गाड़ी से कुदकर भागने में रहा सफल।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां पुलिस को चकमा देकर मंडल कारा में ले जाने के क्रम में हथकड़ी सरकाकर गाड़ी से कुदकर शराब कारोबारी भाग गया। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन नगर थाना क्षेत्र से एक ट्रक में छुपाकर ले जा रहा अंग्रेजी शराब की 511 कार्टून बरामद किया गया था। जिसे ट्रक सहित दो शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों गिरफ्तार शराब कारोबारी सहित दो अन्य अभियुक्त को न्यायालय से मंडल कारा पुलिस वाहन से ले जाया जा रहा था। वहीं जानकारी के अनुसार काको बाजार में ट्राफिक जाम के वज़ह से गाड़ी धीमी गति में था,शराब कारोबारी इसका फायदा उठाते हुए हथकड़ी सरकाकर गाड़ी कुद भाग निकला। ज्योंहि स्कोट कर ले जा रही पुलिस की नजर पड़ी तो पुलिस ने भाग रहे शराब कारोबारी को पिछा किया, फलस्वरूप काफी मशक्कत से एक को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन एक भीड़ का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शराब कारोबारी मुजफ्फरपुर जिला निवासी करणव कुमार है, जिसके विरुद्ध पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्राथमिकी दर्ज कर, सम्भावित ठिकानों पर छापामारी जारी है, हालांकि उन्होंने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी चुक हुई है। सुरक्षा में हुई चूक पर दोषी पाए जाने वाले पुलिस पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा से भागने वाले शराब कारोबारी को गिरफतार हेतु लगातार पुलिस छापामारी कर रही है।