जहानाबाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत् विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

Breaking news News बिहार


जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले में पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत् आज तीसरे दिन विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों के बीच जागरूक किया गया।


इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत् विद्यालय में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पे॑टिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चुनुकपुर प्रखंड घोषी में पे॑टिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस तरह के आयोजन से बच्चों में रचनात्मक, तथा समाज में सकारात्मक सम्बंधों को मजबूत होता है।साथ ही साथ बच्चों में जागृति उत्पन्न होती है।


वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत् साफ सफाई बेहतर हो, जिसे लेकर विभिन्न थानों में पदस्थापित पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों ने श्रमदान कर साफ सफाई कर आम लोगों के बीच एक संदेश देने का कार्य किया गया,ताकी आम लोग अपने जीवन को साफ रखें साथ ही साथ लोगों को साफ सफाई बेहतर हो।