
कादिरगंज क्रिकेट क्लब चैंपियन जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा द्वारा सिरदला के लौंद हाई स्कूल में आयोजित ए डिवीजन लीग के फाइनल मुकाबले में कादिरगंज की टीम ने युवा होंडा नवादा की टीम को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया और खिताब पर कब्जा जमा लिया। आज सुबह कादिरगंज क्रिकेट क्लब के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले युवा होंडा की टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। बल्लेबाजी करते हुए युवा होंडा क्रिकेट क्लब की टीम 38 ओवर में 209 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। युवा होंडा की तरफ से कप्तान दीपक ने 63 रन अभिनव सिंह 41 आर्यन 31 जबकि आह्वान कश्यप ने 22 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। गेंदबाजी करते हुए कादिरगंज क्रिकेट क्लब के गेंदबाज रितिक शर्मा एवं सचिन यादव ने तीन-तीन खिलाड़ियों को आउट किया जबकि अर्णव कुमार को दो विकेट मिले ।

इस सम्मानजनक स्कोर का पीछा करने उतरी कादिरगंज क्रिकेट क्लब की टीम 39 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाकर रोमांचक मैच को तीन विकेट से जीत लिया। कादिरगंज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज सुभाष कुमार ने शानदार 61 रन कप्तान रोहित राज ने 41 रन सूरज ने 33 जबकि सौरभ अपने 30 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया और युवा होंडा की फाइनल जीतने का सपना को चकनाचूर कर दिया। हीरो होंडा के गेंदबाज रॉकी राय ने तीन जबकि दीपक ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।कादरगंज की टीम पहली बार ए डिवीजन की चैंपियन हुई है आज के मैच में शानदार 61 रन बनाने वाले युवा खिलाड़ी सुभाष को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई। इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन (307रन)करने वाले खिलाड़ी सुदर्शन को मैन ऑफ द सीरीज एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की ट्रॉफी से नवाजा गया कादिरगंज के स्पिनर रितिक शर्मा को सर्वश्रेष्ठ बॉलर (16विकेट) की ट्रॉफी दी गई। फाइनल के पुरस्कार वितरण में जिला क्रिकेट संघ के सिरदला थाना अध्यक्ष विकास कुमार अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, बिहार टीम मैनेजर मनीष कुमार, संयुक्त सचिव सुरेश यादव क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव खिलाड़ियों के प्रतिनिधि मनीष गोविंद प्रियेश कुमार विद्यार्थी, पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार, पूर्व मुखिया अनुज कुमार,सुनील कुमार, राजेश कुमार चयनकर्ता सुभाष प्रसाद बबलू वर्मा, निशांत कुमार , प्रहलाद कुमार,अमित वर्मा सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

