बिजली विभाग ने बिजली चोरी कर उपयोग करने वाले के खिलाफ किया छापामारी।

Breaking news News बिहार



मीटर से बाइपास कर 5 उपभोक्ताओं के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -शकूराबाद थाना क्षेत्र में मीटर से बाइपास कर बिजली चोरी कर उपयोग करने वाले के खिलाफ बिजली विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। हालांकि सरकार ने 125 युनीट तक उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को बिल माफ के वावजूद भी अपने हरक़त से वाज नहीं आ रहा है।मीटर बाइपास कर चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे लोगों को बिजली विभाग कनीय अभियंता ने छापामारी कर 5 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि विद्युत कनीय अभियंता के लिखित आवेदन के आलोक में क्रमशः ग्राम पांडेय चक निवासी भोला यादव पर 20300, ग्राम बिरोबिगहा निवासी रामविनय सिंह पर 20300 , रमेशचंद्र सिंह पर 20300 , ग्राम विशुनपुर निवासी विनोद राम पर 8800, एवं संजय शर्मा पर 12154 रुपए जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।