जिले से 45 कृषकों को नालंदा जिले के नुरसराय उद्यान महाविद्यालय में प्रशिक्षण हेतु किया गया रवाना।

Breaking news News बिहार


जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले से राज्य अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण मद के तहत 45 किसानों को फूलों एवं फलों की संरक्षित खेती विषय पर पाँच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु नालंदा उद्यान महाविद्यालय नूरसराय भेजा गया। कृषकों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा जहानाबाद संभावना ने बताई कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को पॉली हाउस, नेट हाउस, ग्रीन हाउस में कृत्रिम वातावरण में फूलों एवं फलों की वैज्ञानिक खेती करने के बारे में विस्तृत तकनीकी जानकारी दी जाएगी। यह तकनीक प्रतिकूल मौसम, कीटों और बीमारियों से फसलों की सुरक्षा कर उन्हें उच्च गुणवत्ता (बेहतर रंग, आकार) और बेमौसम उत्पादन प्रदान करती है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 23 फरवरी 2026 तक निर्धारित है। किसानों के दल का नेतृत्व सहायक तकनीकी प्रबंधक- नवनीत कुमार के द्वारा किया जा रहा है। मौके पर उप परियोजना निदेशक आत्मा- अनुप्रीति माला के अलावा प्रशिक्षण हेतु जाने वाले किसानों में विजय कुमार सिंह, कुंदन सिंह, सुनील कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, सुमित कुमार, उमेश प्रसाद, बालेश्वर यादव, धर्मेन्द्र पासवान आदि शामिल हैं।