
– कैश, स्कैनर मशीन, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, एटीएम और आपत्तिजनक सामान बरामद
मोतिहारी , राजन द्विवेदी।
मोतिहारी पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं सहित दो पुरुष ( कथित दलाल) को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से कैश, स्कैनर मशीन, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, एटीएम और आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर स्थित चीनी मिल के पास एक झोपड़ी नुमा घर में अवैध गतिविधि संचालित होने की सूचना दी गई थी। आवेदन में बताया था कि वहां देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को दी गई।
जिसके बाद
एसपी के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने गुप्त रूप से जांच करते हुए थाना क्षेत्र के सोना मती मंदिर के पास संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से चार महिलाओं और दो पुरुष दलालों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो वहां से नकदी, स्कैनर मशीन, कई आधार कार्ड, कथित तौर पर शक्ति बढ़ाने वाली दवाएं तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
