
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
नगर निगम मोतिहारी के द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में नाला एवं सड़क निर्माण कार्य जारी है। इसी क्रम में आज वार्ड संख्या 03 के सिंघिया सागर एवं बंजरिया मुहल्ले में नगर निगम के माध्यम से निर्मित सड़क एवं नाला निर्माण का महापौर प्रीति कुमारी ने निरीक्षण करते हुए कार्यों के गुणवत्ता का भी जायजा लिया। इस दौरान
सिंघिया के विंदेश्वरी प्रसाद जी की गली एवं उसके सामने वाली गली तथा बंजरिया मुहल्ले में शशिकांत जी की गली में निगम द्वारा निर्मित सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों का महापौर ने निगम पार्षद प्रतिनिधि मनीष कुमार के साथ जायजा लिया। महापौर ने कहा कि अब
इन कार्यों के पूर्ण होने से मोहल्लेवासियों को आवागमन एवं जल निकासी की बेहतर सुविधा मिल रही है। नगर निगम मोतिहारी वार्ड संख्या 03 सहित निगम के सभी वार्डों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
महापौर ने साथ ही वार्ड में सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। सिंघिया सागर एवं बंजारिया पोखरा के समीप गली-मुहल्लों में जल जमाव की समस्या के समाधान के लिए महापौर प्रीति कुमारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। महापौर ने लोगो को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द समाधान होगा एवं नगर निगम मोतिहारी आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहेगी।
