
– एसडीओ ने अधिकारियों को विधि व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
जिले के अरेराज स्थित बाबा सोमेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की कमान संभाल ली है। अनुमंडल पदाधिकारी अंजलि शर्मा ने स्पष्ट किया है कि 12 से 15 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंदिर के मठाधीश महामंडलेश्वर रविशंकर गिरी ने बताया कि इस वर्ष बाबा का विशेष श्रृंगार और महाआरती मुख्य आकर्षण होंगे। शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी करेगी।
