फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का डीएम ने दवा सेवन कर किया शुभारंभ

Breaking news News बिहार



शिवहर।

जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान शुरू हो गया है। डीएम प्रतिभा रानी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पुरनहिया में दवा का सेवन कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और दवा का सेवन अवश्य करें।
11 फरवरी को मेगा कैंप और 25 से 27 फरवरी तक स्कूलों में दवा खिलाई जाएगी। इस अभियान में तीन फाइलेरियारोधी दवाओं का सेवन कराया जाएगा। डीएम ने कहा, “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास संभव है।
मौके पर उपविकास आयुक्त शिवहर, सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक कुमार व अन्य।