रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/मनरेगा कानून के विरोध में जिला महिला कांग्रेस ने रोष प्रकट किया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश



रामपुर मनिहारान
भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को रद्द करने के विरोध में जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने कार्यकत्रियों के साथ भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया और विधेयक को वापस लिए जाने की माँग की है।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।



कस्बे में वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री सीता भारद्वाज के निवास पर पहुंची महिला जिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्वेता सैनी का कांग्रेस कार्यकत्रियों ने मालाओं से भव्य स्वागत किया। भाजपा द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना कानून को रद्द करने के विरोध में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। बैठक को सम्बोधित करते हुए महिला जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी ने कहा कि भाजपा ने मनरेगा योजना को रदद् कर देश के करोड़ों मजदूरों से रोजगार की कानूनी गारंटी छीनकर उनके हक पर कुठाराघात किया गया है जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। जबकि कांग्रेस ने यह योजना देश के करोड़ों गरीब लोगों के हित के लिए शुरू की थी लेकिन भाजपा सरकार इस कानून को समाप्त कर जो विधेयक लायी है वह देश के करोड़ों मजदूरों, ग्राम सभाओं, ग्राम पंचायतों के खिलाफ है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री सीता भारद्वाज ने भी विधेयक का विरोध करते हुए सरकार से इस विधेयक को शीघ्र ही वापस लिए जाने की माँग की है। इस दौरान सीता भारद्वाज, सुषमा, रुकसार, सरमिष्ठा, रीता बाबरे,उपमा, पूजा, रेखा धीमान, सन्तोष, राखी, कविता देवी, अनुराधा, मंजू रानी, सुनीता देवी,, अर्चना आदि सहित काफी संख्या में महिला कार्यकत्रियां मौजूद रही।