सहारनपुर गंगोह उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी गंगोह नगर मंडल में SIR निमित बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Breaking news News उत्तरप्रदेश

ब्यूरो चीफ तीर्थ चौधरी सहारनपुर यूपी

सहारनपुर गंगोह विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के गंगोह नगर मंडल में SIR निमित बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक बूथ अध्यक्ष जोगिंद्र पांचाल के आवास पर सम्पन्न हुई। जिससे पार्टी के सभी जिम्मेदार कार्यकर्ताओं से अधूरे रहे SIR के कार्यों को सम्पूर्ण रूप से पूरा करने के लिए आग्रह ओर निवेदन किया गया। जिसमें नगर मंडल अध्यक्ष राजेश गांधी शर्मा, मंत्री जैलसिंह भारती महामंत्री विनोद शर्मा, मंत्री मास्टर कंवरपाल सैनी, बूथ अध्यक्ष जोगिंद पांचाल, उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, राहुल, संजय कुमार, बूथ अध्यक्ष अर्जुन कश्यप, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पहले गंगोह नगर के मौहल्ला गुजरान में विधानसभा संयोजक मुकेश राणा के आवास पर SIR की एक बैठक हुई। जिसमें SIR के सभी सम्मानित जिम्मेदार कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।