रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी के नेतृत्व में वोट चोरों गद्दी छोड़ो रैली में शामिल होने के लिए महिलाओं का एक जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

Breaking news News उत्तरप्रदेश



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


रविवार को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस की वोट कर गद्दी छोड़ो रैली में जनपद सहारनपुर के रामपुर मनिहारान से महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी के नेतृत्व में जनपद की महिलाओं ने रामलीला मैदान पर आयोजित भारी संख्या में रैली में हिस्सेदारी की और पार्टी नेतृत्व को मजबूती प्रदान करने में अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर श्वेता सैनी ने कहा कि सभी को पार्टी की नीतियों का जन जन में प्रचार प्रसार कर पार्टी हाई कमान के हाथों को मजबूत बनाने के लिए अपनी मुख्य भूमिका निभानी है उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा। पार्टी हाई कमान के निर्देशानुसार रविवार को वोट चोरों गद्दी छोड़ो अभियान के तहत महा रैली का आयोजन किया गया है। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं नारेबाजी करते हुए अलग अलग वाहनों द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुई।