चंपारण की खबर::नाव दुर्घटना में एक की मौत, दो लापता, तेरह लोग सुरक्षित बचे

Breaking news News बिहार




मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

जिले में हुई एक नाव दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 13 लोगों को ग्रामीणों के सहयोग से बचा लिया गया। जबकि दो लोग लापता हैं। घटना लखौरा थाना क्षेत्र के लखौरा पुरबारी टोला के पास सिकरहना नदी की है। इस नाव दुर्घटना में एक व्यक्ति कैलाश सहनी (45) की इलाज के दौरान मौत हो गई। लापता लोगों की पहचान बाबूलाल साहनी (45) और मुकेश साहनी (26) के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार को ग्रामीण नाव से पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रहे थे। नदी पार करते समय नाव तेज हवा की चपेट में आ गई। हवा के दबाव से नाव का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते पलट गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
नाव पलटते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत नदी में कूदकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से करीब 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिन्हें तुरंत स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।