
सीतामढ़ी। महिला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की जिलाध्यक्ष इंद्राणी राय बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अगुआई में हजारों महिलाओं के साथ रून्नी सैदपुर में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा लोकतंत्र को मजबूत करने और लोगों को उनके संवैधानिक अधिकार के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण कदम है।
इंद्राणी राय ने बताया कि, मतदान का अधिकार लोकतंत्र की नींव है। जब तक हर नागरिक अपने मताधिकार का सही इस्तेमाल नहीं करेगा, तब तक सच्चे अर्थों में लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता। महिलाओं को जागरूक कर वोटिंग में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।
यात्रा के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मतदान के महत्व पर लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।