सहारनपुर/उप्र/रामपुर मनिहारान विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन के चैयरमैन, बोर्ड़ सदस्यों और अधिकारियों ने रामरति एजुकेशन के शिक्षण संस्थान में शैक्षिक गतिविधियों व निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश




रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर स्थित विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन की इकाई रामरति एजुकेशन काम्प्लेक्स में पहुंचे फाउंडेशन के चैयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा बोर्ड़ सदस्य तनया शर्मा व अन्य अधिकारियों का प्रेजिडेंट राजकमल सक्सैना, हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल के प्रधानाचार्य सनीस वीएम, बिल क्लिंटन स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ एसपी सिंह व प्रधानाध्यापिका वीनू शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। ततपश्चात उन्होंने बीके गोस्वामी प्रशासनिक भवन व स्टाफ क्वाटर्स के निर्माण कार्य पूरा होने पर उनका निरीक्षण किया। इसके अलावा डाक्टर शंकर दयाल शर्मा साइंस सेंटर की कक्षाओं, लैब का अवलोकन कर बिल क्लिंटन स्कूल में छात्र छात्राओं से मिलकर शैक्षिक गतिविधियों का जायजा लिया। इसके अलावा हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल में नवनिर्मित कक्षाओं व लैब में बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों और दिये गए प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने अपने दिशा निर्देश से स्टाफ व बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान तनया शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए शिक्षा का जो बीज बोया था आज उसका फल सबको प्रसन्नता दे रहा है। प्रेजिडेंट राजकमल सक्सैना ने सभी अतिथियों का संस्थान में आकर मार्गदर्शन करने के लिए आभार प्रकट किया। इस दौरान सतीश वासुदेवा, नरेश सूद, शैलेश कुमार, दीपक कुमार सहित जैसन, अनु एस, भावना सचदेवा, जितेंद्र कुमार, शुभम, एन पी कुशवाहा एवं स्टाफ उपस्थित रहा।