चंपारण की खबर::गणेशोत्सव के अवसर पर गाजा बाजा, हाथी के साथ निकला कलशयात्रा

Breaking news News बिहार



कवलपुर डीह पर गणेश पूजा का किया गया है आयोजन

तुरकौलिया / प्रतिनिधि।

तुरकौलिया पूर्वी पंचायत में हर वर्ष की भांति इस बार भी गगणेश पूजा का आयोजन कवलपुर डीह मंदिर पर किया गया है। मोहन राम ने बताया कि गणेशोत्सव के अवसर पर शाम में प्रवचन के अलावे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। जिसमें भाग लेने के लिए दूर-दूर से कलाकारों को बुलाया जाता है। यहां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काफी संख्या में श्रोता भी पहुंचते हैं। गणेश पूजा के नाम से यह जगह काफी मशहूर है। पूजा को लेकर शनिवार को 201 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाला। पूजा स्थल कवलपुर डीह से कलश यात्रा निकलकर पैदल चलते हुए काफी दूरी तय करते हुए पिपरिया छठ घाट पहुंचा था। पूजा अर्चना के बाद जलबोझी करते हुए जल लेकर पुनः कलश यात्रा कवलपुर डीह पहुंचा। जहां गणेशोत्सव के अवसर पर विधिवत मंत्रोच्चारण कर पूजा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में गाजा बाजा के साथ शामिल हाथी आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।
कलशयात्रा में जिला पार्षद प्रतिनिधि हेमंत किशोर वर्मा मोहन राम, ठाकुर महतो, आजय सहनी, परमेश्वर महतो, भोला महतो व पूर्व मुखिया बेबी आलम के अलावे बुद्धिजीवी व गणमान्य लोग सैकड़ों की संख्या में शामिल थे।
बता दें कि कलशयात्रा में शामिल मुस्लिम महिला पूर्व मुखिया बेबी आलम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनीं हुईं थीं। आयोजनकर्ताओं का मानना था कि हिंदू मुस्लिम एकता का यह बहुत ही सुन्दर मिसाल है। सही मायने में कोई भी धर्म लोगों को आपस में जोड़ने का ही काम करता है। सभी लोग एक दुसरे के धर्म का आदर करें, यही पाठ भी तो धर्मग्रंथों के माध्यम से पढ़ाया और समझाया जाता है। सनातन धर्म भी यही संदेश देता है।