बिजली विभाग की लापरवाही से एक बच्चा सहित दो लोगों को हुई मौत।

Breaking news News बिहार



खेत में काम करने के क्रम में बिजली की खंभा अचानक गिरने से हुई घटना।

गांव में मचा हड़कंप, अफरातफरी का माहौल उत्पन्न।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।


जहानाबाद -जिले के हुलास गंज प्रखंड के तीरा पंचायत अंतर्गत जारू गांव में करेंट के चपेट में आने से मंगलवार को दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना लगभग दो बजे की बताई गई है। घटना की खबर से  पुरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर बीडीओ स्वेता कुमारी, अंचलाधिकारी सदाब आलम थानाध्यक्ष पंकज कुमार के साथ एस डी ओ एवं एस डी पीओ 2संजीव कुमार पंहुच कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेजा गया तथा घायल शख्स का ईलाज हुलासगंज सीएचसी में चल रहा है जंहा हालत खतरे से बाहर बताई गई है
घटना के कारणो के संबंध में बताया गया कि न्हेसर मांझी उम्र 55बर्ष एवं विनय कुमार खेत में धान के बिचड़ा उखाड़ रहे थे तथा विनय कुमार के आठ वर्षीय पुत्र आकाश खेत के पास खेल रहा था। अचानक बगल में गाड़े गये बिजली का पोल उखड़ कर खेत में जा गिरा जिससे खेत में प्रवाहित करेंट के चपेट में आने से नन्हेसर मांझी तथा आकाश कुमार की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई। तथा विनय कुमार घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगो द्वारा सबसे पहले बिजली की आपूर्ति बंद कराईं गई। तथा सभी मृतकों को खेत से बाहर निकाला गया तथा सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। बिजली के पोल तार के संबंध में बताया गया कि ग्रामीणों द्वारा अस्थाई रुप से खेतों में बोरिंग तक बांस बल्ले लगा कर लगाया गया था। बरसात के मौसम में जमीन गिली होने के कारण यह हादसा हो गया।