जहानाबाद के एक निजी रेस्ट हाउस में जिला जदयू अध्यक्ष के नेतृत्व में , जदयू कार्यकर्ताओं की महत्त्वपूर्ण बैठक का किया गया आयोजन

Breaking news News बिहार



लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी का विरोध करने वालों के लिए जदयू में जगह नहीं: अशोक चौधरी


नीतीश कुमार की सरकार न किसी को फॅसाती है ना किसी को बचाती है, भ्रष्टाचारियों को बोलने का हक नहीं: उमेश कुशवाहा



जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के कृष्णा गार्डन में जनता दल यूनाइटेड पार्टी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सम्मेलन बुलाया गया।
कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी , जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व सांसद च॑देशवर प्रसाद च॑द्रव॑शी सहित कई वरिष्ठ प्रदेश नेता तथा स्थानीय नेता ने भी शिरकत की। प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि जिन लोगों ने लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार का विरोध किया था उनके लिए पार्टी में अब कोई जगह नहीं है। अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर पर निशाना चाहते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक पदयात्रा की है अभी जनता यात्रा करें तब हकीकत पता चल जाएगा। नीतीश कुमार ने अपने 18 साल के शासनकाल में कभी किसी के साथ जाती और धर्म के नाम पर भेदभाव नहीं किया। जो पूर्व में बिहार का बजट 22 हज़ार करोड रुपए का था, नीतीश कुमार की देन है कि आज वह 2 लाख 80 हज़ार करोड रुपए है। झारखंड से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने जल जीवन हरियाली योजना शुरु की जिसका परिणाम भी दिखने लगा है। मुझे गर्व है कि मेरे नेता नीतीश कुमार हैं। मैं कांग्रेस का अध्यक्ष था लेकिन नीतीश कुमार की नीतियों की वजह से मैं उनके साथ आ गया। आज मैं मंत्री हूं कल नेता का आदेश कुछ और हो सकता है लेकिन जहां भी रहूं उनके आदेश का पालन करूंगा। पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता का यह फर्ज है कि नेता ने जो तय किया उसके साथ खड़ा हो। अशोक चौधरी ने एक बार फिर कहा कि जिन लोगों ने लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी का साथ नहीं दिया पार्टी भी अब उनको जगह नहीं देगी। कार्यकर्ता बैठक के पूर्व जदयू पार्टी कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने किया। इस दौरान पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी और विद्यानंद विकल के साथ ही जिले के कई नेता मौजूद रहे।इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि लालू यादव और उनका परिवार भ्रष्टाचार का प्रतीक है। उनका पूरा परिवार इसमें लिप्त है। जो लोग भ्रष्टाचार के मामले में बेल पर बाहर है। उनको भ्रष्टाचार पर बोलने का अधिकार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में विधी व्यवस्था कंट्रोल में है। नीतीश कुमार की सरकार में बड़े अपराधी हो या छोटे किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। हमारी सरकार ना तो किसी को फंसाने का काम करती है और ना ही किसी को बचाने का काम करती है। हमारी सरकार पर जनता का भरोसा है।जिले में नई पार्टी कमेटी का गठन किया गया है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर कार्य करेंगे। 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी और हम लोग पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। लोकसभा के चुनाव में जहां पर हार मिली उसकी समीक्षा की गई है। जो गलतियां हुई थी उसमें सुधार किया जाएगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतरीन रिजल्ट देगी। कुशवाह ने कहा कि इसके पहले महागठबंधन से मिलकर सरकार बनाई थी, लेकिन उस सरकार के नेताओं ने भ्रष्टाचार करना शुरू कर दिया था। इसके कारण अलग हो गए और एनडीए के साथ फिर से सरकार बना लिए। सीएम नीतीश कुमार पार्टी के नेता है। उन पर बिहार की जनता का भरोसा है। ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर तेजस्वी यादव के बयान पर उमेश कुशवाहा ने पलटवार किया और कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार के बल पर हैं उन्हें इस तरह की बात करने का अधिकार नहीं है। कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला जदयू अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने किया एवं संचालन पूर्व प्रदेश सचिव निरंजन कुमार केशव ने किया ll कार्यक्रम में पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अभिराम शर्मा प्रदेश के महासचिव राजीव नयन, रणविजय सिंह ,संतोष कुशवाहा, जेपी चंद्रवंशी ,युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा ,डॉ निरंजन कुमार अंबेडकर ,रणधीर पटेल ,पप्पू दा॑गी, मेराज अहमद सुद्दु, संजय सिंह ,राजू पटेल ,प्रोफेसर सुशील कुमार सिंह सुनीता कुमारी,जयप्रकाश चंद्रवंशी,रामप्रवेश कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। वही कार्यक्रता सम्मेलन में प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने राजद छोड़ जदयू का दामन थामने वाले पूर्व प्रमुख रितेश कुमार च॑द्रव॑शी को माला पहनाकर स्वागत किया।