उप्र/सहारनपुर रामपुर मनिहारान18 वीं बर्फानी बाबा अमरनाथ यात्रा के वापस लौटने पर श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव, बोल बम के जयकारों के साथ यात्रियों का भव्य स्वागत किया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


गौरतलब है कि विगत 9 जुलाई को कस्बे से बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा के लिए 51 यात्रियों का एक जत्था रवाना हुआ था। जो 9 दिन की अपनी यात्रा को पूरी करने के बाद गुरुवार को सकुशल वापस लौटा। यात्रियों के वापस लौटने पर श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव, बोल बम के गगनभेदी जयकारों के साथ फूल मालाओं से सभी यात्रियों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सजंय गुप्ता, सतीश कश्यप, पवन रोहिला, आकाश पंडित, धीरज रोहिला, सजंय मित्तल, अर्जुन, वत्सल वर्मा, प्रियांशु वर्मा, अमरीश गुप्ता, सचिन धींगड़ा, चिराग सिंघल, मुदित मित्तल, सन्नी सैनी, दीपक मित्तल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु जन मौजूद रहे।