जहानाबाद में पदस्थापित पुलिस ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी,हुई मौत।

Breaking news News बिहार



पुलिस लाइन में मचा अफरातफरी, पुलिस अधीक्षक पहुंच जांच पड़ताल में जुटें।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद –जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन में एक सिपाही ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। घटना की खबर प्राप्त होते हैं पुलिस अधीक्षक अरबि॑द प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
बताया जाता है कि सिपाही विनोद चौधरी गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के निवासी बताएं गए हैं।जो फिलहाल जहानाबाद कोर्ट में पदस्थापित था।
आज रविवार दिन के दोपहर में पुलिस लाइन स्थित अपने आवास में अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि सिपाही विनोद चौधरी की पत्नी की बीते एक माह पूर्व ही बिमारी के कारण निधन हो गया था, जिससे काफी डिप्रेशन में चल रहा था।
वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अरबि॑द प्रताप सिंह एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह पुलिस लाइन पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
परंतु पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक अधिकारीक बयान नहीं आया है। घटना स्थल पर मिडिया कर्मी को पहुंचने पर रोक लगा दी गई है।