
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -रामनवमी के शुभ अवसर पर जहानाबाद जिला मुख्यालय में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से अरवल मोड़ पर पहुँचकर शोभायात्रा का निरीक्षण किया।
दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को रामनवमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा सामाजिक सौहार्द और आपसी एकता के लिए जिलेवासियों की सराहना की।
शोभायात्रा का संचालन शांतिपूर्ण ढंग से, विधि व्यवस्था का पालन करते हुए किया गया। शोभायात्रा
में दंडाधिकारीगण, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल पूरी तत्परता से मौजूद रहे।
वही जिला पदाधिकारी ने बताई कि आयोजकों द्वारा विधिवत अनुज्ञप्ति (परमिशन) प्राप्त कर शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
जिला प्रशासन एवं पुलिस बल के सहयोगात्मक प्रयास से सम्पूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रहा।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने इस सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति, संलग्न दंडाधिकारीगण, पुलिस पदाधिकारीगण एवं पुलिस बल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
