
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
आज राधा कृष्ण सिकरिया बीईडी, एएनएम , फार्मेसी एवं पैरामेडिकल कॉलेज के सभा भवन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भारतवर्ष का पहला कार्यक्रम भारतीय विज्ञान बनाम मोदी पर संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें आयोजक यमुना कुमार सिकरिया भाजपा युवा नेता ने कहा कि विज्ञान शब्द एक बहुत ही महत्वपूर्ण शब्द है। चाहे वह शरीर की संचार प्रणाली हो या डिजिटल इंडिया या सूरज चांद पर पहुंचने की कला हो या इलेक्ट्रॉनिक कला के माध्यम से, मोबाइल फोन हो या घर में उपयोग करने वाली वस्तुएं हो तरह-तरह के जो भी अविष्कार है, उन सभी में विज्ञान का ही योगदान है। आज भारतीय विज्ञान विश्व की सबसे ऊंची सीढ़ी पर खड़ा है यह हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के ही देन है आज हमारी भारतीय विज्ञान ने पूरे विश्व को हमारी कार्यप्रणाली के प्रति आकर्षित किया है। आए दिन नए प्रयोग हो रहे हैं और नई ऊंचाइयों पर हम जा रहे हैं। इसी के साथ सभा को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष डिलीट मानद पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर शंभू नाथ सिकरिया ने कहा कि अध्यात्म और विज्ञान का बहुत बड़ा संयोग है। अध्यात्म के अंतर्गत छिपे विज्ञान के रहस्य पर आज भारत हमारे मोदी जी के नेतृत्व में कुशलतापूर्ण सफलता प्राप्त कर रहा है। साथ ही नई ऊंचाइयों को आयाम दे रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित महिला कॉलेज के प्रिंसिपल पंकज कुमार टाइम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभूषण पांडेय, उपमेयर नगर निगम डॉक्टर लालबाबू प्रसाद, रामायण मर्मज्ञ प्रोफेसर राम निरंजन पांडे, राकेश ओझा, वार्ड पार्षद धीरज जायसवाल और अनिल प्रसाद ने भी सभा को संबोधित किया। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के उप प्रचार्य प्रीति दुबे ने किया।
