
जी पी डी पी के ग्राम सभा के अनुमोदित योजना को नस्ट करने को लेकर किया शिकायत।
जिला पंचायती राज्य पदाधिकारी ने दिया जांच का आदेश।
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
रतनी – प्रखंड क्षेत्र के रतनी पंचायत का मामला दिन पर दिन गरमाता जा रहा है। मुखिया तथा उप मुखिया के बीच कुछ न कुछ बातों को लेकर बिवाद बढ़ता जा रहा है।
इसी कड़ी में जानकारी के अनुसार पंचायत में बीते 15/1 को वर्ष 2025 के लिए जी पी डी पी के तृतीय ग्राम सभा का आयोजन कर वार्षिक योजनाओं को चयनित कर पंचायत रजिस्टर में अ॑कीत किया गया था। परन्तु पंचायत सचिव एवं मुखिया द्वारा रजिस्टर के अन्तिम पृष्ठ के साथ छेड़छाड़ करने की बात कही गई है।
उप मुखिया सावित्री देवी ने जिला पंचायत पदाधिकारी के पास लिखित आवेदन देकर पंचायत सचिव एवं मुखिया के कारनामे का मामला उजागर किया है और जिला पंचायती राज को रजिस्टर के मुल कौपी की जांच-पड़ताल कर कारवाई की मांग किया है।
वही उप मुखिया के आवेदन के आलोक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने अपने पत्रांक 143/ जि प दिनांक 23/1 के द्वारा प्रखंड पंचायत पदाधिकारी को अविलंब जांच कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किया है।
जिला पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा निर्गत आदेश के सम्बंध में प्रखंड पंचायत पदाधिकारी से जानने की कोशिश किया तो प्रखंड पंचायत पदाधिकारी ने कुछ बताने से इंकार कर गए।
मामला चाहे जो कुछ भी हो लेकिन मुखिया एवं उप मुखिया का बिवाद दिन पर दिन गहराते जाने की बात,पंचायत के अन्य वार्ड सदस्य ने भी स्वीकार किया है।