
बिक्कु कुमार
श्रेष्ठ समाज के निर्माण हेतु नारी की स्वतंत्र व महत्वपूर्ण भूमिका के महत्व को आवश्यक मानने वाले स्वामी विवेकानंद जी का जयंती 12 जनवरी को मां वन देवी महाधाम में धूम धाम से मनाया गया। युवा दिवस के उपलक्ष्य में विवेकानंद जी के चल चित्र पे पुष्पांजलि अर्पित कर स्वामी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। उनके बताए रास्ते पर चलने का निर्णय लिया गया। वही मौके पर दानापुर जिला संयोजक पवन कुमार मिश्रा कहा कि विवेकानंद जी के विचारों से भारत में राष्ट्रवाद का आधार निर्मित हुआ। क्योंकि उन्होंने कहा कि कमजोरी मृत्यु के समान है और प्रत्येक व्यक्ति को शक्तिशाली बनना चाहिए। वही इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष डॉ नंदिनी नारायण महानगर मंत्री ने कहा कि जब तक आम लोगों को शिक्षा प्राप्त नहीं होगी, तब तक राष्ट्रवाद का विचार प्रभावी नहीं हो सकता है।पाटलिपुत्रा सीनेट सदस्य बिजेंद्र शर्मा कहा कि समाज व व्यक्ति के मध्य तादाम्य स्थापित होना चाहिए।
