जहानाबाद में भाजयुमो ने स्वामी विवेकानंद की 162 वीं जन्मदिन के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।

Breaking news News बिहार



स्वामी विवेकानंद का सम्पूर्ण जीवन रहा प्रेरणादायक।युवा दिवस के रूप में मनाया गया जन्मदिन।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -भाजमुयो जिला इकाई के तत्वाधान स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती समारोह का आयोजन युवा दिवस के रूप में टेहटा उच्च विद्यालय मैदान में जिलाध्यक्ष रवि शेखर के नेतृत्व में किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वामी जी का सम्पूर्ण जीवन मानवता, धर्म के उत्थान में समर्पित रहा।शिकागो धर्म सम्मलेन में सनातन के पक्ष को बुलंद कर भारतीय दर्शन को वैश्विक परिपेक्ष्य में स्थापित किया। मात्र 39 वर्ष का जीवन प्रकृति ने उन्हें प्रदान किया, लेकिन उस आयु में उन्होंने निष्ठा से धर्म का कार्य कर मृत भारतीय समाज को जागृत किया।युवाओं के लिए उनका मंत्र उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य नहीं हासिल हो जाए अमृत सूत्र के समान है।कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री धर्मवीर कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन मण्डल अध्यक्ष अमित कुमार ने किया।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, मण्डल अध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा, कृष्णा प्रसाद, रवि रंजन, निशांत कुमार, आशीष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।