
जिला पदाधिकारी, माननीय विधायक एवं जिला परिषद अध्यक्षा ने स॑युक्त रुप से द्वीप प्रज्जविलत कर किया उद्घाटन।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -पर्यटन विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आज *वाणावर महोत्सव, 2024* का भव्य आयोजन बराबर पहाड़ी के तलहटी में (पाताल गंगा), मखदुमपुर, में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय,माननीय विधायक जहानाबाद कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सूदय यादव, माननीय विधायक, मखदुमपुर विधान सतीश कुमार ,माननीय अध्यक्षा, जिला परिषद, जहानाबाद रानी कुमारी , उप विकास आयुक्त धनंजय कुमार ने द्वीप प्रज्जविलत कर किया।

वाणावर महोत्सव, 2024 के अवसर पर पार्श्व गायिका भव्या पंडित, बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक जोली मुखर्जी, हास्य कलाकार रवींद्र जॉनी तथा स्थानीय कलाकारों यथा- लोक गायिका सुश्री वैष्णवी कुमारी , लोक गायक हरिशंकर प्रसाद सिंह, स्पर्श कार्यक्रम के तहत दिव्यांग विद्यार्थी सूरज कुमार ने मनमोहक प्रस्तुति देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में आगत अतिथियों द्वारा बराबर पहाड़ी और इसके आस पास के क्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र में और विकसित करने के लिए अपने विचार रखे। जिला प्रशासन को पर्यटकीय क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए अग्रेतर कार्रवाई करने हेतु अपील किया ।
कार्यक्रम में शामिल कलाकारों को भी मनमोहक प्रस्तुति के लिए जिला पदाधिकारी, माननीय विधायक मखदुमपुर ,उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता विभागीय जांच सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही वाणावर महोत्सव के अवसर पर शिक्षा कार्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत उप विकास आयुक्त द्वारा आगत अतिथियों, कालाकारो एवं कार्यक्रम को सफल बनाने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों यथा अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला पर्यटन शाखा, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मखदुमपुर, अंचल अधिकारी, मखदुमपुर, उद्घोषिका रूपम सहित वाणावर महोत्सव में लगे समस्त पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
