
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
युवा भाजपा नेता उद्योगपति यमुना सीकरीया ने आज मोतिहारी के लोकप्रिय सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में जरूरतमंद बच्चों के बीच पढ़ने- लिखने के सामग्री का वितरण किया। जिसमें कलम, पेंसिल, कटर, रबर, कॉपी, बिस्कुट इत्यादि शामिल थे। इससे बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर यमुना सीकारीया ने कहा हमारे सांसद ने जिले के विकास को बिहार में नंबर एक पर रखा है। मोदी सरकार की सभी योजनाएं यहां धरातल पर दिखाई दे रही है। पर्यटन के रूप में भी जिला काफी आगे बढ़ रहा है। भारतीय संस्कृति में शुभ अवसर पर सभी के साथ मिलकर खुशियां बाटनी चाहिए। इस अवसर पर अनिल प्रसाद संतोष सिंह उपस्थित थे।