रील बनाते समय खाई में गिरी महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट, मौत,

Breaking news News महाराष्ट्र

संवाददाता खुशबू कुमारी पटना

/भारत/रील बनाते समय खाई में… भारत रील बनाते समय खाई में गिरी महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट, मौत, मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में झील पर रील बनाते समय एक महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की दुखद मौत हो गई। अन्वी कामदार (27) अपने दोस्तों के साथ मानगांव तालुका के कुम्भे जलप्रपात में घूमने गई थीं। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार, सीए अन्वी 17 जून को झरने के नजदीक एक छोटे से शंकु के पास सेल्फी ले रही थीं। इसके बाद वह अपने मोबाइल फोन से रील बनाने लगीं। इसी बीच, पहाड़ पर उसका पैर फिसल गया और वह सीधे 350 फीट गहरी खाई में जा गिरीं। अन्वी के साथ मौजूद उसके साथियों ने इस घटना की सूचना तुरंत मानगांव थाने को दी।