मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
स्वर्गीय वीरेन्द्र बाबू गरीबों के सच्चे हितैषी थे। वे समाज के सभी वर्गों का मान सम्मान रखते थे। साहसी निडर ईमानदार व समाज के प्रखर व्यक्ति थे। उनकी अनुपस्थिति जीवनभर सबों को खलेगी। उक्त बातें आज एमएलसी महेश्वर सिंह ने चकिया प्रखंड के रामगढ़ महुआवा के कुंवरपुर गांव निवासी संवेदक सह उद्योगपति वीरेन्द्र सिंह व पुत्र स्वर्गीय कौशल किशोर उर्फ पप्पू सिंह के मूर्ति अनावरण शिलापट्ट उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कही। श्री सिंह ने कहा कि स्वर्गीय वीरेन्द्र बाबू गरीब मजदूरों के जनक थे। वे अपने समय में ग्लास फैक्ट्री लगाए थे। जिसमें सैकड़ों लोगों को रोजगार दिया । दीन दुखियों को आर्थिक सहायता भी करते थे। उनकी मधुर वाणी पहचान थी। जिले के एक प्रतिष्ठित संवेदक भी थे। वे जिले को कई उपहार दिए लगभग जिले के सभी प्रखंडों में ग्रामीण पथों को बनवाने का कार्य किए। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। न्यायप्रिय और कार्य के प्रति एक सजग व्यक्ति थे। आज उनकी विरासत को उनके पौत्र आशुतोष कुमार सिंह उर्फ आशू ,आर्यन सिंह भगिना बाबू साहब देख रहे है। उत्तराधिकारी के तौर पर पौत्र आशू, आर्यन अपने दादा – पिता के स्मृति में भव्य मूर्ति को स्थापित किया है जो काबिले तारीफ है। श्री सिंह ने कहा कि स्वर्गीय वीरेन्द्र बाबू समाज के आइना थे। पान के शौकीन व वचन के प्रतिब्ध व्यक्ति थे । आज हम सभी एकत्रित होकर उनके तैल्याचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए उनको याद कर रहे है। वही विधायक श्यामबाबू यादव ने कहा आज हमारे बीच अभिभावक नही है लेकिन हमेशा वे हमे मार्गदर्शन देते रहे। क्षेत्र की जनता उनको काफी प्रेम व स्नेह देती थी। स्वर्गीय वीरेन्द्र बाबू व उनको पुत्र पप्पू सिंह चुनाव के समय हमेशा साहस बढ़ाते थे। आज उनकी ही देन है कि मैं विधायक हूं। उन्होंने ही एनएच 28 से लेकर गांव तक पक्की सड़क का निर्माण कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष शशिभूषण सिंह, आशुतोष सिंह, आर्यन सिंह , बाबू साहब, नन्हक सिंह ,र्यक्रम विकास सिंह , अर्जुन तिवारी आदि का योगदान रहा।कार्यक्रम के दौरान हनुमान आराधना का भी आयोजन किया गया। मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि व जेडीयू नेता सुनिल सिंह ,कैप्टेन हामिद , अरुण यादव, जिला पार्षद रमेश सिंह, संवेदक कृपाकांत सिंह, सुभाष सिंह, मणि सिंह ,अखिलेश सिंह, नसीम खान, राजीव सिंह ,बब्लू सिंह, उमेश सिंह उर्फ गांधी जी, बमबम सिंह , प्रिंस सिंह, पप्पू सिंह ,विजय सिंह रक्सौल आरईओ के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार ढाका आरईओ के कार्यपालक पदाधिकारी पारसनाथ अंबेडकर के आलावे सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।