सहारनपुर/उप्र/रामपुर मनिहारान केन्द्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले पांच दिवसीय वाटर वीक कार्यक्रम में जनपद सहारनपुर की ग्राम पंचायत चकवाली को भी आमन्त्रित किया गया है।

Breaking news News बिहार



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


गौरतलब है कि भारत मंडपम नई दिल्ली में केन्द्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा 17 सितम्बर से 21 सितंबर यानि पांच दिन वाटर वीक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें उप्र से चार ग्राम पंचायतों को आमंत्रित किया गया है जिनमें से सहारनपुर मंडल की ग्राम पंचायत चकवाली की ग्राम प्रधान सविता देवी का नाम भी शामिल है। भारत सरकार के पंचायत मंत्रालय संयुक्त सचिव आलोक प्रेम नागर द्वारा जारी किए गए पत्र में उक्त जानकारी दी गई है। उप निदेशक पंचायती राज विभाग उप्र अभय कुमार शाही ने ग्राम प्रधानों को दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने पर मंडल के ग्राम प्रधानों ने ग्राम प्रधान सविता देवी को शुभकामनाएं दी है। बताते चलें कि इससे पहले भी जल मंत्रालय व मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम प्रधान चकवाली सविता देवी व उनके प्रतिनिधि नकुल चौधरी को भारत के नक्शे की शक्ल में गांव में तालाब बनाने के लिए सम्मानित किया जा चुका है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नकुल चौधरी ने बताया कि दिल्ली में जल मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले वाटर वीक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र मिला है उन्होंने बताया कि देश से 12 ग्राम पंचायत और उप्र से चार ग्राम पंचायतों को निमंत्रण मिला है।