आग से बचाव को लेकर अग्नि शमन कर्मी ने ग्राम श्रीबीगहा सलारपुर एवं मिश्रौलीया में चलाया जागरूकता अभियान।

Breaking news News बिहार



जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

रतनी -प्र॑खड क्षेत्र के ग्राम श्रीबीगहा, सलारपुर एवं मिश्रौलीया में अग्नि शमन कर्मी सन्नी राज ने किसानों को आग से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।
उन्होंने किसानों को खेत एवं खलिहानों में आग पर काबू पाने की गुर भी सिखाए। अग्नि शमन कर्मी सन्नी राज ने बताया कि किसानों भाइयों को बताया कि अक्सर देखा जाता है कि खेत से फसल काट कर खलिहान में रखने के उपरांत आग से फसल बर्बाद हो जाता है।उस पर काबू कैसे पाया जाए, उसके लिए किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि ज्योंहि किसी परिस्थिति में आग लगती हो तो तत्काल पुलिस को सुचित करे ताकि मौके पर अग्नि शमन पहुंच आग पर काबू पाने में सक्षम हो सके। वही घरों में भी अक्सर गैस सिलेंडर से आग लगने पर तत्काल रोक हेतु मोटे कपड़े के माध्यम से भी आग पर काबू पाया जा सकता है।
वही अग्नि शमन कर्मी सन्नी राज ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में जिला अग्नि शमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी के निर्देशानुसार सभी प्रखंड क्षेत्र में आग से बचाव को लेकर जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरुकता अभियान में अग्नि शमन कर्मी सन्नी राज के साथ कृष्णा कुमार भी उपस्थित रहे।