क॑सुआ पोखर में तैरता हुआ शव देख,मचा अफरा तफरी।

Breaking news News बिहार
Oplus_0


जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

रतनी –शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम क॑सुआ में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया,जब किसी ने पोखरा में एक तैरता हुआ शव पर नजर पड़ी।लाश की खबर जैसे ही ग्रामीणों को मिली लाश को देखने हेतु काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।
लाश को देखते ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, वही मौके पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा।शव की पहचान ग्राम क॑सुआ निवासी विनय मांझी पिता स्व सूर्यदेव मांझी उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में किया गया।
वही मृतक के चाचा महेंद्र मांझी ने बताया कि मृतक विनय मांझी बीते तीन दिनों से लापता था। हमलोग तीन दिनों से खोजबीन कर रहे थे।चुकी विनय दिमाग से कुछ कमजोर था। पहले भी कई बार घर से भाग निकला था, जिसे खोजबीन कर घर लाने का काम किया गया था। वही उन्होंने बताया कि मृतक के पत्नी तथा सात बच्ची भी है। बीते तीन दिनों से लापता होने के कारण हमलोग खोजबीन कर ही रहे थे कि आज बुधवार को सुबह करीब आठ बजे एक महिला जो धान की रोपनी हेतु जा रही थी,जिसको पोखर में तैरता हुआ शव दिखाई पड़ते ही शोर मचाई।शोर सुनकर हमलोग तथा ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।पोखर से शव को बाहर आने तथा कपड़ा से पहचान किया गया।
वही प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शव की सुचना पर तत्काल क॑सुआ पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा। वही अननोन प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है।