
- अरेराज में भाजपा जिला संगठन कार्यशाला का आयोजन हुआ
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिले के अरेराज स्थित पाण्डेय वाटिका में भाजपा जिला संगठन कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम संचालन उप महापौर एवं जिला महामंत्री विवेकानंद पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान पर विशद चर्चा की। साथ ही मोतिहारी संगठन जिला में सदस्यता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया गया।
कार्यशाला में जिलाध्यक्ष ने संगठन पर्व पर चर्चा करते हुए संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया और विधि विधान की जानकारी देते हुए जरूरी कार्यों को शीघ्र पूर्व करने का निर्देश दिया।
उक्त कार्यशाला में मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, गोविन्दगंज विधायक सुनील मणि तिवारी, पूर्व विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, जिला प्रभारी वरूण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्र एवं राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा संगीता चित्रांश एवं लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मयंकेश्वर सिंह मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में जिला मंत्री विनोद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष कुमार विजय उर्फ टिंकू जी, कार्यालय मंत्री पप्पू पाण्डेय, जिला प्रवक्ता बसंत मिश्रा, सुधांशु रंजन, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, आईटी सेल प्रभारी ऋषभ झा, अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष रविन्द्र सहनी, अध्यक्ष किसान मोर्चा राजकिशोर कुशवाहा, अध्यक्ष युवा मोर्चा इन्द्रमणि कुमार, अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विजय राम, पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक आनंद सिंह एवं प्रभारी राजन मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में जिला के पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं पार्टी के अन्य दायित्वधारी उपस्थित थे।