महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ तालाब में लगाई छलांग, सुबह पानी में तैरता मिला चारो शव

Breaking news News बिहार



सीतामढ़ी/ प्रतिनिधि।
जिले में भारत-नेपाल सीमा स्थित बेला थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव (तेलियाही) में एक महिला और उसके तीन बच्चों का शव तालाब से बरामद किया गया है।
गांव के लोगों का कहना है कि महिला ने अपने तीनों बच्चों के संग तालाब में कूदकर जान दी है। महिला अपने घर पर इन्हीं तीनों बच्चों के साथ अकेले रहा करती थी। उसका पति लुधियाना में सिलाई करता है।
घटना का कारण पति-पत्नी में अनबन की चर्चा है। महिला की पहचान गांव के संजीव कुमार की 32 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में की गई है। तीनों बच्चों में 6 वर्षीय आर्यन, 4 वर्षीय सुशांत और डेढ़ वर्षीय हिमांशु नाम शामिल हैं।