सहारनपुर/उप्र भाकियू (अम्बावत) बलराज चौ0 प्रदेश उपाध्यक्ष,रिंकू महासचिव मनोनीत*

Breaking news News उत्तरप्रदेश




गांव मुकंदपुर में प्रदेश अध्यक्ष ने सभा के बीच सौपी जिम्मेदारी।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।



रामपुर मनिहारान
भारतीय किसान यूनियन अंबावत की सभा में प्रदेश अध्यक्ष ने बल राज चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष वही रिंकू राठी को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया है।
सोमवार को निकटवर्ती गांव मुकुंदपुर में भारतीय किसान यूनियन (अम्बावत) ने एक महासभा का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार को किसानों के हित में अति शीघ्र एमएसपी लागू कर देनी चाहिए जिससे किसानों का हित हो सके। अभी तक किसानों के गन्ना भुगतान मिलों पर बकाया है। जबकि किसान के सिर पर देनदारी खड़ी है बिना गन्ना भुगतान हुए किसान कैसे देनदारी या फिर कर्ज चुका सकता है। कहा कि संगठन को ऊंचाई तक ले जाने के लिए मजबूत ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। जिसके चलते चौधरी बलराज को प्रदेश का उपाध्यक्ष व रिंकू राठी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी। उधर रामपुर मनिहारन तहसील की जिम्मेदारी बृजपाल चौधरी को वह ब्लॉक की विवेक कुमार को दी गई। रविन्द्र प्रधान का कहना था कि पार्टी की जिम्मेदार कार्यकर्ता दिन-रात किसानों व गरीबों के हित में लड़ाई लड़े प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान करें बेवजह किसी को तंग ना करें अगर किसान का अहित होता है तो अपनी आवाज को बुलंद करने का काम करें। संगठन पूरी ताकत के साथ अपने ऊर्जावान कार्यकर्ता के साथ खड़ा रहेगा। इस दौरान संगठन के मंडल अध्यक्ष इसरार हाशिम उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी, जिला अध्यक्ष सहारनपुर अभिषेक
काम्बोज सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन रविंद्र चौधरी ने किया।