चंपारण की खबर::जिला परिषद सभागार में आज तिरहुत प्रमंडल स्तरीय 112 शिक्षक होंगे सम्मानित

Breaking news News बिहार शिक्षा


तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र के दो विद्यालय से तीन महिला शिक्षक भी होंगी सम्मानित, बनेंगी प्रेरणा स्रोत


मोतिहारी / राजन द्विवेदी।


बिहार के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से the Bihar teachers history makers (T.B.T) और मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा फेसबुक मंच के द्वारा एक विशेष पहल की जा रही है या मंच पूर्ण शिक्षा को को सम्मानित करता है जो प्रारंभिक शिक्षक प्रजातियों से हटाकर नवीनतम तरीकों से बच्चों का शिक्षा प्रदान करते हैं। इस कारण में इस वर्ष कि तिरहुत प्रमंडल स्तरीय अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन कल 1 जून 2025 को मोतिहारी जिला परिषद सभागार में किया जा रहा। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष ममता राय एवं उद्घाटनकर्ता के रूप में मोतिहारी नगर निगम की महापौर प्रीति गुप्ता शामिल होंगी। इस समारोह में प्रमंडल स्तर के 6 जिलों के 112 उत्कृष्ट नवचरी शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में तिरहुत प्रमंडल के 6 जिलों से जिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रमि पदाधिकारी, शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य एवं व्याख्याता, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और गणमान्य सहित कई पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।

वहीं मोतिहारी जिला से 69 शिक्षक को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही तुरकौलिया प्रखंड स्तर पर  3 शिक्षिका सम्मानित होंगी। जिसमें तुरकौलिया प्रखंड के जग सिंह कन्या प्रोजेक्टगर्ल हाई स्कूल से दो शिक्षिका कीर्ति सागर एवं पल्लवी कुमारी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझरिया 2 से  एक शिक्षिका शना आलम को  सम्मानित किया जाएगा। यह सभी शिक्षक अपनी कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हीं नहीं हैं बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में भी महत्व पूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसका उद्देश्य छात्रों में सीखने की उत्सुकता को बढ़ाना और हर बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करना है। यह सामान समारोह तमाम शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा, जो समिति  संसाधनों के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और समर्पण से कार्य कर रहे हैं। डीबीटी स्टोरी मेकर द्वारा यह प्रयास बिहार में गुणवत्तापूर्ण और नवाचारी शिक्षा प्रणाली को मजबूती देने में शिक्षा में एक अहम कदम है।